डीएम के जनता दरबार में 73 से अधिक फरियादियों ने लगायी गुहार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 9:21 PM

विज्ञापन

समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी.

विज्ञापन

जमुई. समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अभिलाषा शर्मा ने शुक्रवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के सुदूर क्षेत्र व दूर-दराज क्षेत्र से आए 73 से ज्यादा फरियादियों ने उनसे मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. मौके पर डीएम ने आम जनों की समस्याओं को गौर से सुना और कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया. गौरतलब है कि डीएम अपने कार्यालय कक्ष में प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की समस्याओं को सुनती हैं. जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, खतियान, दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, चोरी-चपाटी, विवादित भूमि पर जबरन कार्य, मानदेय भुगतान, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, स्थानांतरण, स्वास्थ्य सेवाएं, अनुकम्पा, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, अवैध निकासी, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, तथा शिक्षा आदि से संबंधित मामलों को जिलाधिकारी महोदया ने हर गौर से सुना और कई मामलों का त्वरित निष्पादन भी किया. साथ ही कुछ प्रकरणों के लिए संबंधित विभागीय पदाधिकारी को विधि-सम्मत्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया. मौके पर अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, जिला नज़ारत उप समाहर्त्ता, जिला जन शिकायत पदाधिकारी व जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन