जमुई की 43 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ, जिलेभर में उत्सव का माहौल

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण में 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया.
जमुई. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के दूसरे चरण में 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की दर से कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य के हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ना है. उन्होंने बताया कि अब तक कुल 1 करोड़ महिलाओं के खाते में 10 हजार करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं और आगे भी समयबद्ध तरीके से राशि अंतरण की तिथियां तय कर दी गयी हैं. इस दौरान जमुई जिला मुख्यालय स्थित शिल्पा विवाह भवन में जिला पदाधिकारी श्री नवीन की अध्यक्षता में लाइव प्रसारण देखा गया, इसमें बारिश के बावजूद 600 से अधिक जीविका दीदियां शामिल हुईं. जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने उपस्थित महिलाओं से संवाद किया और उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम में डीडीसी श्री सुभाष चन्द्र मंडल, जिला लोक शिकायत पदाधिकारी श्री राम दुलार, डीपीएम जीविका संजय कुमार और जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक भी मौजूद रहे. महिलाओं ने इस योजना को लेकर बिहार सरकार का आभार जताया और कहा कि यह पहल उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी. डीपीएम जीविका संजय कुमार ने बताया कि इस चरण में जमुई जिले की 43 हजार 471 महिलाओं के खाते में योजना की राशि अंतरित की गयी. अब तक जिले की कुल 1 लाख 59 हजार 699 महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपये का लाभ मिल चुका है. जिले के 10 प्रखंड मुख्यालय, 31 संकुल स्तरीय संघ और 1313 ग्राम संगठनों में आयोजित इस कार्यक्रम से ढाई लाख से अधिक जीविका दीदियां एवं अन्य महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब और मोबाइल के जरिए जुड़ीं. महिलाओं में इस योजना को लेकर गजब का उत्साह दिखा और हर जगह इसे उत्सव की तरह मनाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




