नेपाल में हुई कराटे प्रतियोगिता में मो जाबिर ने जीता गोल्ड

सफलता पर झाझा वासियों ने जतायी खुशी, दी बधाई
झाझा. कराटे प्रतियोगिता में मो जाबिर की सफलता पर झाझा वासियों में खुशी की लहर है. 31 मई व 1 जून को नेपाल के काराभीट्टा, मेचीनगर में हुए दसवीं अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप मेयर कप में भी मो जाबिर ने प्रथम स्थान लाकर गोल्ड मेडल जीता है. इसकी सूचना मिलते ही कराटे प्रतिभागी के साथ-साथ झाझा वासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. जाबिर ने बताया कि नेपाल में हुई प्रतियोगिता में कई देश के खिलाड़ियों ने भाग लिया था. उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का सफर वर्ष 2017 में दक्षिण एशियाई कराटे प्रतियोगिता से शुरू हुआ. इस प्रतियोगिता में मैंने रजत पदक जीता, जबकि वर्ष 2019 में तुर्की में आयोजित प्रतियोगिता में 13 वां स्थान प्राप्त किया था. अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैंने पहली बार नेपाल में स्वर्ण पदक हासिल किया है. जाबिर की सफलता पर केएसएस कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो रामावतार सिंह, झाझा विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी राशिद अहमद, नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव समेत अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




