झाझा विधायक ने किया सामुदायिक भवन की चहारदीवारी का उद्घाटन

प्रखंड की रतनपुर पंचायत अंतर्गत कैराकादो गांव में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 8 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन की चहारदीवारी का रविवार को झाझा विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने उदघाटन किया.
गिद्धौर. प्रखंड की रतनपुर पंचायत अंतर्गत कैराकादो गांव में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 8 लाख की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन की चहारदीवारी का रविवार को झाझा विधायक सह पूर्व मंत्री दामोदर रावत ने उदघाटन किया. इस दौरान विधायक श्री रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, खेल व रोजगार जैसी योजनाओं से आज गांव-गांव तक विकास की धारा पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है. समारोह की अध्यक्षता जदयू नेता निरंजन मंडल ने की. मौके पर जदयू नेता शैलेंद्र रावत, राजेंद्र प्रसाद राव, जिला उपाध्यक्ष जयनंदन सिंह, प्रखंड अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला बीस सूत्री सदस्य दिनेश मंडल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




