गिद्धौर पुलिस की तत्परता से लापता महिला सकुशल बरामद

Updated at : 23 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर पुलिस की तत्परता से लापता महिला सकुशल बरामद

थाना क्षेत्र में लापता हुई एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया.

विज्ञापन

गिद्धौर. थाना क्षेत्र में लापता हुई एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार, उक्त महिला लखीसराय जिले के प्रतापपुर, खुरियारी गांव निवासी जानकी यादव की 51 वर्षीय पत्नी अतरत देवी बतायी जाती है. उक्त महिला घर से परिजनों को बिना बताये निकल गयी थी, जिसकी परिजन तलाश में जुटे हुए थे. इसी दौरान गिद्धौर थाना पुलिस को महिला के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में ले लिया. महिला की पहचान सुनिश्चित होने के बाद उक्त महिला को उनके पति जानकी यादव को सकुशल सौंप दिया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी को सुरक्षित वह घर ले जा रहे हैं और उन्हें किसी प्रकार की शिकायत नहीं है. वहीं इस संदर्भ में गिद्धौर प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मानवीय संवेदनशीलता के तहत महिला को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है, स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए गिद्धौर थाना पुलिस की सराहना की है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन