पूजा कमेटियों को गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी - एसडीपीओ

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर आदर्श थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की देखरेख में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई.
झाझा . आगामी दुर्गा पूजा को लेकर आदर्श थाना परिसर में शांति समिति सदस्यों की बैठक झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार की देखरेख में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई. बैठक में क्षेत्र के सभी पूजा समिति सदस्यों के अलावा अन्य व्यक्ति मौजूद होकर अपनी- अपनी बातें रखी. उपस्थित पूजा समिति सदस्यों ने कहा कि भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक की व्यवस्था होनी चाहिए. साथ ही शहर में सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी को अत्यधिक भीड़ होती है. इसे देखते हुए शहर में बैरिकेडिंग की जानी चाहिए, ताकि आम श्रद्धालुओं एवं बाजार आए लोगों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो. बैठक में मौजूद एसडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ संजय सिंह, नप ईओ डॉ जनार्दन प्रसाद वर्मा, प्रभारी सीओ रविकांत, नप उपमुख्य पार्षद विपिन कुमार मौजूद रहकर पूजा समिति सदस्यों की समस्याओं पर विचार किया. बैठक में मौजूद प्रभाष बंका, विकास शर्मा, कृष्णा साव, चंचल साहा, संतोष झुनझुनवाला, सुबोध केशरी, नीलेश कुमार, रामसहाय आदि लोगों ने पूजा के दौरान नगर क्षेत्र में वनवे वाहनों के परिचालन करवाने, प्रतिमा विसर्जन के लिए रेलवे तालाब पर सुविधा व लाइट की व्यवस्था, अष्टमी के दिन बड़ी दुर्गा मंदिर में दंडवत देने वाले श्रद्धालुओं के गणेशी मंदिर से दुर्गा मंदिर तक सड़क पर व्यवस्था सुगम बनाने, पुलिस पदाधिकारी, सीओ, बीडीओ, ईओ एवं अन्य जिला के वरीय पदाधिकारी का नंबर जारी करवाने समेत अन्य सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया. एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि पूजा कमेटी के लोगों को सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन करना है. पूजा कमेटी को लाइसेंस लेने, पूजा पंडाल में कमेटी के प्रमुख सदस्यों का नाम, नंबर प्रिंट करवाकर लगाने, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरा लगाने, विसर्जन के दिन डीजे का प्रयोग न करने समेत अन्य कई तरह का निर्देश दिया. थानाध्यक्ष श्री सिंह ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पूजा के दौरान पूजा पंडाल में पुलिस बल नियुक्त रहेगा. साथ ही साथ गश्ती भी चारों ओर होते रहेगा. लोगों को झूठी अफवाह से बचने के लिए कहा. इसके अलावे पूजा पंडाल में किसी तरह की कोई गड़बड़ी होती है तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने को भी कहा. पूजा कमेटी के सदस्यों से कहा कि अगर कोई भी प्रशासन द्वारा जारी नियमों का उल्लंघन करता है तो वैसे लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बबलू सिन्हा, विजय अग्रहरी, राम सहाय यादव, कृष्णा साह, सुबोध केसरी, विकास कुमार के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




