ePaper

भूतपूर्व सैनिकों ने डायल 112 चालकों को समर्थन देने का लिया निर्णय

Updated at : 16 Sep 2025 9:23 PM (IST)
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिकों ने डायल 112 चालकों को समर्थन देने का लिया निर्णय

जिला मुख्यालय के सतगामा में मंगलवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक हुई.

विज्ञापन

जमुई. जिला मुख्यालय के सतगामा में मंगलवार को बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ की बैठक हुई. इस दौरान सभी भूतपूर्व सैनिकों ने आपसी विमर्श कर विरोध जाता रहे डायल 112 के चालकों को समर्थन देने का निर्णय लिया है. बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक बीके यादव ने बताया कि हमारे भूतपूर्व सैनिक डायल 112 के चालक पिछले 2 सितंबर से गर्दनीबाग पटना में चक्का जाम कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. उन्होंने बताया कि सभी डायल 112 के चालक समान काम के बदले समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, इंश्योरेंस की सुविधा तथा पूर्ण रूप से पुलिस मुख्यालय से जोड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने यह निर्णय लिया कि हम लोग सभी डायल 112 चालक के सहयोग में पूरी तरह से खड़े हैं. मौके पर पूर्व सैनिक कृष्ण देव कुमार, रामानुज कुमार, संजय कुमार साह, प्रमोद कुमार, महेंद्र प्रसाद सिंह, हेमंत कुमार सिंह, मुन्ना कुमार, नवीन कुमार शर्मा, विजय कुमार, सुशांत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन