डी स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें रद्द
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 22 Mar 2026 7:31 PM
आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में रविवार को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है.
झाझा. आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में रविवार को डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई ट्रेनों के संचालन में परिवर्तन किया गया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को गाड़ी संख्या 63565 जसीडीह-झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63566 झाझा -जसीडीह मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63298 झाझा-देवघर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या63510 झाझा-बर्द्धमान मेमू पैसेंजर को रद्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 63209 देवघर-पटना मेमू को झाझा से आंशिक रूप से प्रारंभ किया गया. यह ट्रेन देवघर से झाझा के बीच की सेवा रद्द रही. आसनसोल पीआरओ श्री सिंह ने बताया कि 13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस 22 मार्च को 2:00 बजे आई व 2:25 में खुल गयी. उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन प्रबंधक को सूचना दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










