ePaper

राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों की जीत

Updated at : 17 Dec 2025 9:13 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई टीमों की जीत

मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में खेल विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय रग्बी बालक (अंडर-14, 17 व 19) चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रमंडलों की टीमों ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

जमुई. मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में खेल विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय रग्बी बालक (अंडर-14, 17 व 19) चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रमंडलों की टीमों ने जीत दर्ज की. दूसरे दिन सभी प्रमंडलों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया. अंडर-14 वर्ग में मगध, पटना, भागलपुर, तिरहुत व पूर्णिया प्रमंडल की टीमों ने जीत हासिल की. अंडर-17 वर्ग में पूर्णिया, मगध, पटना, भागलपुर, तिरहुत व सारण की टीमें विजयी रहीं. वहीं अंडर-19 वर्ग में तिरहुत, पटना, पूर्णिया, मगध, भागलपुर व दरभंगा प्रमंडल की टीमों ने बाजी मारी. प्रतियोगिता के दौरान बिहार सरकार द्वारा प्रतिनियुक्त तकनीकी पदाधिकारी, जिला जमुई के शारीरिक शिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मी सौरभ कुमार, मृत्युंजय कुमार, शिवपूजन शर्मा, सचिन कुमार, दिनेश कुमार, सिद्धांत कुमार प्रशिक्षक, ऋषु राज प्रशिक्षक, मो तल्हा अहमद प्रशिक्षक सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन