ePaper

वृद्ध आश्रय स्थल में युवक की हुई मौत

Updated at : 26 Dec 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध आश्रय स्थल में युवक की हुई मौत

जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित वृद्ध आश्रय स्थल में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

जमुई. जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में अवस्थित वृद्ध आश्रय स्थल में शुक्रवार को एक युवक की मौत हो गयी. आश्रय के पदाधिकारी द्वारा युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया. मृतक युवक राहुल कुमार था. बताया जाता है कि मृतक राहुल कुमार बीते एक सप्ताह से बीमार था, इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गयी. वृद्ध आश्रय स्थल में पदस्थापित सीपीओ मनोज कुमार ने बताया कि बीते दो वर्षों से राहुल कुमार आश्रय स्थल में रह रहा था. युवक मानसिक रोग से ग्रसित था, इस कारण वह अपने परिजन और अपने घर का पता नहीं बता पा रहा था. एक सप्ताह पूर्व उल्टी-दस्त से बीमार हुआ था, जिसका इलाज सदर अस्पताल में करवाया गया था. शुक्रवार को अचानक उसकी मौत हो गयी. इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां कार्यपालक दंडाधिकारी बृजेश कुमार की देख-रेख में शव का पंचनामा किया गया. इसके उपरांत प्रभारी सिविल सर्जन डॉ सैयद नौशाद अहमद द्वारा मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन