युवक ने घर के लोगों पर मारपीट का लगाया आरोप, थाने में दिया आवेदन

पांडेयडीह गांव निवासी ललन कुमार पांडेय ने अपने भाई, भाभी, भतीजा पर पत्नी व बेटे के साथ मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है.
झाझा. थाना क्षेत्र के हथिया पंचायत की पांडेयडीह गांव निवासी ललन कुमार पांडेय ने अपने भाई, भाभी, भतीजा पर पत्नी व बेटे के साथ मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है. ललन कुमार पांडेय ने बताया कि मैं पूजा-पाठ के काम से अक्सर बाहर रहता हूं. पर मेरी पत्नी व पांच साल का बेटा रहता है. मेरा भाई शिवदानी पांडेय, भाभी बेबी देवी, भतीजा शुभम एवं पीयूष घरेलू बात को लेकर पूर्व में मेरी पत्नी व बेटे के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करते रहते हैं, जिसपर गांव में पंचायती भी हुआ. लेकिन बीते शुक्रवार को पुनः उक्त सभी लोगों ने बिना बात के मेरी पत्नी को गाली-गलौज कर मारपीट करने लगा. गले से सोने की चैन छीन लिया. जब मेरा बेटा लोगों को मदद के लिए बुलाना चाहा तो उसके हाथ से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और मारपीट भी की. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




