ePaper

माधवेंद्र को मिला यंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल व लीडरशिप अवार्ड, खुशी

Updated at : 23 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
माधवेंद्र को मिला यंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल व लीडरशिप अवार्ड, खुशी

प्रखंड अंतर्गत गंगरा गांव निवासी माधवेंद्र कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है. उन्हें यंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल अवार्ड और यंग लाइब्रेरी लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया.

विज्ञापन

गिद्धौर . प्रखंड अंतर्गत गंगरा गांव निवासी माधवेंद्र कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है. उन्हें ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पटना में आयोजित राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार यंग लाइब्रेरी प्रोफेशनल अवार्ड और यंग लाइब्रेरी लीडरशिप अवार्ड से नवाजा गया. यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में नवाचार, नेतृत्व और डिजिटल तकनीक के समावेश के लिए प्रदान किया गया है. समारोह के मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह थे. कार्यक्रम में लाइब्रेरियन एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसमें पुस्तकालय विज्ञान में हो रहे बदलावों और नई तकनीकों के उपयोग पर प्रकाश डाला गया. माधवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि यह सम्मान मेरे लिए नहीं, बल्कि जमुई जिले के उन सभी युवाओं के लिए है जो ज्ञान के क्षेत्र में कुछ नया करना चाहते हैं. इस अवसर पर पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो एनके झा, बीडी कॉलेज की प्राचार्या प्रो रत्ना अमृत, गोल संस्थान के निदेशक डॉ विपिन सिंह, बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेश कुमार, पटना जिलाध्यक्ष हर्षित राज, माधव कुमार, आनंद कुमार, नीलेश कुमार, जयेश कुमार, अक्षय कुमार, जयश्री, राहुल कुमार, आदित्य कुमार सिंह समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन