जमुई में रसोई गैस आपूर्ति सामान्य, स्टॉक पर्याप्त<bha>;</bha> एक दिन में 3387 सिलिंडर की डिलीवरी

जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है. जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 23 मार्च तक पूरे जिले में गैस की उपलब्धता संतोषजनक है और कहीं भी किल्लत की स्थिति नहीं है.
जिले में 3.25 लाख उपभोक्ताओं को मिल रही सेवा, प्रशासन की निगरानी में वितरण व्यवस्था सुचारू जमुई. जिले में रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है. जिला प्रशासन द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 23 मार्च तक पूरे जिले में गैस की उपलब्धता संतोषजनक है और कहीं भी किल्लत की स्थिति नहीं है. डीपीआरओ डॉ मेनका कुमारी ने बताया कि जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देश पर जिला आपूर्ति शाखा ने सभी गैस एजेंसियों की समीक्षा के बाद बताया कि जिले की 30 एजेंसियों के माध्यम से 3,25,207 उपभोक्ताओं को गैस की सेवा दी जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, 23 मार्च को कुल 2,939 सिलिंडरों की बुकिंग हुई, जबकि एजेंसियों ने सक्रियता दिखाते हुए 3,387 सिलिंडरों की होम डिलीवरी कर दी. इससे स्पष्ट है कि वितरण व्यवस्था मांग के अनुरूप बेहतर तरीके से काम कर रही है. डिलीवरी के बाद भी जिले में 6,398 सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध है, जो आने वाले दिनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है. अलीगंज, गिद्धौर, लक्ष्मीपुर, जमुई सदर, सोनो, झाझा, चकाई और खैरा प्रखंडों में इंडियन, भारत और एचपी गैस एजेंसियों के कार्य पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है. हालांकि, कुछ एजेंसियों पर बुकिंग का दबाव अधिक पाया गया है. खासकर सुशीला इंडियन गैस और मां भवानी गैस एजेंसी में लंबित 15,235 बुकिंग को जल्द निबटाने के निर्देश दिये गये हैं. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. बॉटलिंग प्लांट से गैस की आपूर्ति लगातार जारी है और जिले में किसी तरह की कमी नहीं है. उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी होने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




