ePaper

बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली जागरूकता अभियान

Updated at : 02 Sep 2025 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार ग्रामीण बैंक ने चलाया ऋण वसूली जागरूकता अभियान

प्रखंड के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के अधिकारियों ने क्षेत्र के पतसंडा, सेवा एवं धनिया ठिका में मंगलवार को ऋण वसूली अभियान चलाया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड के बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के अधिकारियों ने क्षेत्र के पतसंडा, सेवा एवं धनिया ठिका में मंगलवार को ऋण वसूली अभियान चलाया. इस अभियान में शाखा प्रबंधक पतसंडा संदीप कुमार एवं शाखा प्रबंधक सेवा संदीप पांडेय, सर्टिफिकेट पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह आदि मौजूद थे. इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र के ऋण धारकों पर आगामी 13 सितंबर को आयोजित होनेवाली लोक अदालत में अपने ऋण संबंधी मामलों का समझौता करा अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है. वहीं इस मामले में उदासीनता बरतने वाले ऋण धारकों पर मामले से जुड़े बैंक से समझौता नहीं कराये जाने पर विभागीय नियमानुकूल कार्यवाही की जायेगी. इस दौरान 10 ऋण धारकों द्वारा बैंक में चल रहे केसीसी उत्थान योजना का लाभ लिया गया. मौके पर दर्जनों की संख्या में ऋण धारक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन