18 लाभुकों के बीच 141.69 लाख रुपये ऋण किया वितरित

49.51 लाख की मिली स्वीकृति
जमुई. समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में गुरुवार को ऋण स्वीकृति व सम वितरण शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में उद्योग विभाग बिहार पटना के उप उद्योग निदेशक सह नोडल पदाधिकारी विनय कुमार मल्लिक शामिल हुए. शिविर के दौरान जिलाधिकारी राकेश कुमार ने पीएमईजीपी तथा पीएमएफएमई योजना के लाभुकों को चेक प्रदान किया. शिविर में पीएमईजीपी के कुल 18 लाभुकों को विभिन्न बैंकों द्वारा 141.69 लाख रुपए का ऋण की स्वीकृति तथा कुल 06 लाभार्थियों को 13.85 लाख भुगतान की राशि दी गयी, जबकि पीएमएफएमई योजना के तहत 06 लाभकों को 49.51 लाख रुपये ऋण भुगतान की स्वीकृति दी गयी. जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले युवा/महिला व अन्य पात्रता रखने वाले लाभुक सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जिले के सभी बैंकों को 10 जुलाई तक अपने निर्धारित लक्ष्य अनुसार ऋण स्वीकृति पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में विशेष जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, जमुई से संपर्क किया जा सकता है. उप विकास आयुक्त, महा प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र जमुई, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, परियोजना प्रबंधक, उद्योग विस्तार पदाधिकारी जिला उद्योग केंद्र जमुई, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक एवं जिले के जिला संसाधन सेवी भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




