ePaper

लोजपा (आर) ने चलाया ग्राम जनसंवाद अभियान

Updated at : 15 Sep 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
लोजपा (आर) ने चलाया ग्राम जनसंवाद अभियान

लोक जनशक्ति पार्टी (आर) द्वारा पूरे बिहार में चलाये जा रहे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम जनसंवाद यात्रा आयोजित की गयी.

विज्ञापन

अलीगंज. लोक जनशक्ति पार्टी (आर) द्वारा पूरे बिहार में चलाये जा रहे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को जन-जन तक पहुंचाने के क्रम में सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में ग्राम जनसंवाद यात्रा आयोजित की गयी. विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रविशंकर पासवान के नेतृत्व में यह अभियान अलीगंज प्रखंड के इस्लामनगर, आढा, पलसा बुजुर्ग, अवगीला चौराहा, चंद्रदीप, परसामा सहित कई गांवों में सोमवार को चलाया गया. इस मौके पर रविशंकर पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान का सपना और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की सोच विकसित बिहार का संकल्प है. बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन इसी दिशा में एक मजबूत पहल है. उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और गठबंधन के सभी दलों को मजबूती देने के लिए चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें और विकसित बिहार के सपने को साकार करें. कार्यक्रम में कर्मचारी नियम प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पासवान, आईटी सिल्की जिला अध्यक्ष गुंजन तिवारी, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र सिंह, राजू पासवान, चंदन पासवान, शाहिद, बखोरी पासवान, मनोज राम, सुनील कुमार, मुकेश चौधरी, मंटू सिंह सहित पार्टी संगठन पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन