आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जला दी श्रद्धांजलि

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :13 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दीप जला दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भाजपा जिला इकाई की ओर से कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

विज्ञापन

जमुई. बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को भाजपा जिला इकाई की ओर से कचहरी चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों को आवाज देने का काम किया. उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा जयंती को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जयंती को लेकर सभी बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसके तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया है. वहीं 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय में संगोष्ठी का आयोजन होना है. इसके अलावा महादलित बस्तियों में रंगोली प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा. मौके पर जिला महामंत्री बृजनंदन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, साधना सिंह, शंकर शाह, जयंत चौधरी, अभिषेक मोदी, अभिषेक राज, सिद्धू भूषण सिंह, बृजेश सिंह राजपूत, ताहिर अंसारी, धनंजय राम, अजय पासवान, निखिल कुमार, शिवेश पांडे, दीपक कुशवाहा, गौतम पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन