ePaper

करमा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Updated at : 14 Sep 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
करमा में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत करहरा पंचायत के करमा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमुई. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में रविवार को झाझा प्रखंड अंतर्गत करहरा पंचायत के करमा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जानकारी देते प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता अशोक प्रसाद केसरी, अधिकार मित्र अविनाश कुमार पांडेय ने बताया कि शिविर में नालसा की ओर से मानसिक रूप से कमजोर व मानसिक बीमारी से पीड़ित लोगों को विधिक सेवा योजना की जानकारी दी गयी. साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि अगर मानसिक रोगों से पीड़ित व्यक्ति है तो उनके प्रति सहानुभूति पूर्वक व्यवहार किया जाये, उनका समुचित इलाज करवा कर समाज में मर्यादित जीवन व्यतीत करने के अनुकूल बनाने बनाया जाये. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को समुचित विधिक सेवा देना हम सबों का कर्तव्य है. समाज में ऐसे लोगों को उनके मौलिक अधिकार सुनिश्चित करना हम सबों का फर्ज है. कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया सुभद्रा देवी के साथ-साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन