ePaper

9-14 वर्ष की छात्राओं को दिया गया एचपीवी का टीका

Updated at : 18 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
9-14 वर्ष की छात्राओं को दिया गया एचपीवी का टीका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

जमुई . प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया. स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल परिसर में जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. मौके पर विधायक श्रेयसी सिंह कहा कि महिलाओं और किशोरियों का स्वास्थ्य सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की बुनियाद है. यदि महिलाएं स्वस्थ होंगी तो पूरा परिवार मजबूत होगा और समाज में आर्थिक-सामाजिक विकास की गति तेज होगी. इसी उद्देश्य से जिले में आज से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गयी है, जो आगामी दो अक्तूबर तक चलेगा. सिविल सर्जन डॉ अमृत किशोर ने बताया यह पहल न केवल महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेगी, बल्कि परिवारों में स्वास्थ्य सुरक्षा का वातावरण भी बनायेगी. एचपीवी टीकाकरण, कैंसर जांच, एनीमिया उपचार, पोषण परामर्श और मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कर यह अभियान एक जनआंदोलन का रूप लेगा. उन्होंने बताया कि यह विशेष अभियान जिले में महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि नारी सशक्त परिवार अभियान व पखवाड़ा में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल-मदरसों में विशेष कैंप लगा कर एचपीवी वैक्सीनेशन किया जाना है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ निजी एवं सरकारी विद्यालय का चयन कर 9 से 14 वर्ष की किशोरियों को जागरूक कराकर एचपीवी वैक्सिनेशन किया जायेगा. मौके पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ सैयद नौशाद अहमद, डीपीएम पवन कुमार, अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन