सड़क दुर्घटना में लखीसराय का तीन युवक घायल, एक पटना रेफर

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Nov 2024 5:52 PM

विज्ञापन

जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

विज्ञापन

जमुई. जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग स्थित मंझवे गांव के समीप बीते शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मंझवे चेकपोस्ट पर मौजूद सदर थाना की पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया. घायल लखीसराय जिले के सरसंडा गांव निवासी सहुदर कुमार, राजू कुमार तथा शिशुपाल कुमार हैं. घायल द्वारा बताया गया कि हम तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर जमुई मेला घूमने आये थे. देर रात मेला से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मंझवे गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए फरार हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी मंझवे चेकपोस्ट पर मौजूद सदर थाना की पुलिस को दी गयी. इसके उपरांत हमलोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. फिलहाल पटना रेफर किये गये सहुदर कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन