शिव पोखर में सीढ़ी निर्माण का महिलाओं ने किया विरोध

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 04 Jun 2026 6:45 PM

विज्ञापन

खैरा प्रखंड के मरकट्टा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 व 10 स्थित शिव पोखर में हो रहे सीढ़ी निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन

जमुई. खैरा प्रखंड के मरकट्टा गांव स्थित वार्ड संख्या 9 व 10 स्थित शिव पोखर में हो रहे सीढ़ी निर्माण कार्य को लेकर गुरुवार को स्थानीय महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं का आरोप था कि जिस स्थान की पूर्व में मापी की गयी थी, वहां निर्माण कार्य शुरू नहीं कर दूसरे स्थान पर सीढ़ी का निर्माण कराया जा रहा है. विरोध कर रही महिलाओं ने बताया कि जिस जगह पर फिलहाल सीढ़ी निर्माण का कार्य कराया जा रहा है, वहां कुछ असामाजिक तत्वों का अक्सर जमाबड़ा रहता है. ऐसे स्थान पर सीढ़ी बनने से आने-जाने वाली महिलाओं को असुविधा और सुरक्षा संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जानकारी के अनुसार लगभग 15 लाख रुपये की लागत से शिव पोखर पर सीढ़ी निर्माण की योजना स्वीकृत की गयी है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ग्रामीणों द्वारा विरोध करने से कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी. संवेदक निरंजन सिंह ने बताया कि शिव पोखर के लिए दो अलग-अलग योजनाएं स्वीकृत हैं. उन्होंने कहा कि पोखर के उत्तर दिशा में 190 फीट लंबी व 24 फीट चौड़ी सीढ़ी निर्माण का कार्य शुरू किया गया है. दक्षिण दिशा में 110 फीट लंबी सीढ़ी का निर्माण कार्य भी जल्द प्रारंभ कर पूरा किया जायेगा. संवेदक ने स्पष्ट किया कि दोनों स्थानों पर निर्माण कार्य होना है इसे लेकर संबंधित विभाग से स्वीकृति प्राप्त है. इसके बाद में स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने हस्तक्षेप कर महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन