जमुई में सीएम ने 914 करोड़ की 370 योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 18 Mar 2026 9:29 PM
अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जमुई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले को बड़ी सौगात देते हुए कुल 914 करोड़ रुपये की लागत से 370 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया.
जमुई . अपनी समृद्धि यात्रा के चौथे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जमुई पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जिले को बड़ी सौगात देते हुए कुल 914 करोड़ रुपये की लागत से 370 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन व शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने 602 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि 312 करोड़ रुपये की 189 योजनाओं का शिलान्यास किया. कार्यक्रम की सबसे खास उपलब्धि रही कुंडघाट परियोजना का उद्घाटन, जिसका शिलान्यास वर्ष 2008 में स्वयं मुख्यमंत्री ने किया था और करीब 18 वर्षों बाद अब इसका उद्घाटन भी उनके ही हाथों हुआ. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. इसके साथ ही, उन्होंने जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया. अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने सरकार की विकास प्राथमिकताओं को दोहराते हुए कहा कि राज्य के हर जिले में आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जनसंवाद के जरिये लोगों की समस्याएं भी सुनीं. कुल योजनाएं: 370 कुल राशि: 914 करोड़ रुपये उद्घाटन: 181 योजनाएं (602 करोड़) शिलान्यास: 189 योजनाएं (312 करोड़) कुंडघाट परियोजना: 18 साल बाद उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










