शटर तोड़कर आभूषण दुकान से लाखों की चोरी

गरही थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत कुरवाटांड़ चौक पर स्थित राजलक्ष्मी ज्वैलर्स में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया.
खैरा. गरही थाना क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत अंतर्गत कुरवाटांड़ चौक पर स्थित राजलक्ष्मी ज्वैलर्स में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और लॉकर का ताला तोड़कर लगभग 100 ग्राम सोना, 9 किलो चांदी और 85 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गये. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई जब दुकानदार ने दुकान का शटर खोला तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा मिला. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गरही थाना पुलिस को दी और आवेदन भी सौंपा. सूचना मिलते ही गरही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच की. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि चोरी की इस घटना की छानबीन की जा रही है और जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है. चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और आम लोगों में दहशत का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




