सेंधमारी कर घर से लाखों के जेवरात व नकद की चोरी
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 26 Mar 2026 11:02 PM
रतनपुर यादव टोला का मामला
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत रतनपुर यादव टोला में बुधवार की देर रात चोरों ने दीवार काटकर सेंधमारी करते हुए जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. पीड़ित गृहस्वामी अशोक यादव ने बताया कि वे परिवार के साथ सोये हुए थे. देर रात करीब तीन बजे नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला पाया और अंदर रखा सामान बिखरा मिला. चोरों ने घर में रखे करीब 20 भर चांदी, एक भर सोने की चेन, कान की बाली, मांग टीका, कीमती साड़ियां, पीतल के बर्तन व लगभग 50 हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया था. घटना के बाद बक्सा घर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला. पीड़ित ने बताया कि अप्रैल माह में बेटी माको कुमारी की शादी होने वाली थी, जिसके लिए धीरे-धीरे सामान जुटाया जा रहा था. घटना से परिवार में मायूसी है. सूचना मिलने पर गिद्धौर थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है. मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में आवेदन दिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










