जमुई में किस डॉक्टर की कहां ड्यूटी? घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी लिस्ट
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 22 May 2026 7:45 AM
Jamui Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल में आज इन विभागों में मिलेंगे विशेषज्ञ डॉक्टर
Jamui Sadar Hospital OPD Today: सदर अस्पताल जमुई में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गयी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार पुरुष, महिला, आर्थो, डेंटल, आई, पीडिया और इमरजेंसी समेत कई विभागों में मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गयी है. ऐसे में इलाज के लिए अस्पताल आने वाले मरीज पहले ही यह जान सकते हैं कि किस विभाग में कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे.
पुरुष और महिला ओपीडी में दिनभर रहेगी सेवा
पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम मरीजों को देखेंगे, जबकि दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह की ड्यूटी लगायी गयी है. महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह महिला मरीजों का इलाज करेंगी.
अस्पताल में शुक्रवार को बच्चों के इलाज के लिए पीडिया ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार उपलब्ध रहेंगे. वहीं मानसिक रोग विभाग में डॉ शुभम घोष मरीजों की जांच करेंगे.
आंख, हड्डी और दांत के मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था
आंख संबंधी समस्याओं के लिए आई ओपीडी में डॉ थनीष कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम ऑपरेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे. हड्डी रोग विभाग यानी आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद मरीजों का इलाज करेंगे.
डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन दांत से जुड़ी समस्याओं का इलाज करेंगे. वहीं सर्जिकल ओपीडी में डॉ मृत्यूजंय कुमार अपनी सेवा देंगे.
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी सक्रिय
सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा भी तीन पालियों में संचालित होगी. पहली पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों की देखभाल करेंगे.
इसके अलावा पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज और एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम की ड्यूटी तय की गयी है. एनेस्थीसिया विभाग में भी तीन पालियों में डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और डॉक्टर की जानकारी लेकर ही अस्पताल पहुंचें ताकि इलाज में सुविधा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










