जमुई में चरकापत्थर थाना में जन संवाद, ग्रामीणों ने एसपी के सामने रखीं सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था की मांग

Published by : Pratyush Prashant Updated At : 21 May 2026 1:45 PM

विज्ञापन

जमुई में चरकापत्थर थाना में जन संवाद

Jamui News: जमुई के चरकापत्थर थाना परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं रखीं. सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था और पुलिस भवन निर्माण जैसे मुद्दों को लेकर लोगों ने एसपी विश्वजीत दयाल से सीधी बातचीत की.

विज्ञापन

Jamui News: सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट. जमुई जिले के चरकापत्थर थाना परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों और पुलिस अधिकारियों के बीच सीधा संवाद हुआ. कार्यक्रम में एसपी विश्वजीत दयाल समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और पुलिस जवानों के लिए भवन निर्माण जैसी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया.

ग्रामीणों ने बतायी इलाके की बड़ी समस्याएं

जन संवाद कार्यक्रम में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. लोगों ने कहा कि कई गांवों में अब भी सड़क की स्थिति बेहद खराब है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है.

इसके अलावा स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर भी ग्रामीणों ने चिंता जतायी. लोगों ने पुलिस जवानों के लिए बेहतर भवन निर्माण की मांग भी उठायी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो सके.

एसपी बोले- जनता और पुलिस का तालमेल जरूरी

कार्यक्रम में मौजूद एसपी विश्वजीत दयाल ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, अमन और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की पहली प्राथमिकता है. इसके लिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की.

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर अरुण कुमार, चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसएसबी के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों को अपनी बात सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है.

थाना निरीक्षण के बाद दिये आवश्यक निर्देश

जन संवाद कार्यक्रम के बाद एसपी विश्वजीत दयाल ने चरकापत्थर थाना का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये.

Also Read: ‘मार देहब गोली’…आंगनबाड़ी केंद्र बना डांस बार, बच्चों की क्लास में रातभर भोजपुरी गानों पर लगे ठुमके

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन