झाझा होकर चलेगी मऊ-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, 22 जुलाई से शुरू होगा परिचालन

झाझा स्टेशन | Prabhat Khabar Network
रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 22 जुलाई से शुरू होगी और झाझा, जमुई, किऊल जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी. 19 कोचों वाली इस ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Mau Kolkata Special Train: झाझा रेलखंड से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे ने मऊ और कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. गाड़ी संख्या 05096/05095 मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल का परिचालन 22 जुलाई से शुरू होगा. यह ट्रेन सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, जमुई और झाझा के रास्ते चलेगी.
22 जुलाई से मऊ से चलेगी स्पेशल ट्रेन
हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी एस. चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 05096 मऊ-कोलकाता स्पेशल 22 जुलाई से 23 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान करेगी. यह बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सीवान, छपरा, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, जमुई और दूसरे दिन रात 12:50 बजे झाझा पहुंचेगी. इसके बाद जसीडीह, मधुपुर, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए सुबह 8:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी.
23 जुलाई से कोलकाता से होगी वापसी
वापसी में गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता-मऊ स्पेशल 23 जुलाई से 24 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी. यह नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, आसनसोल, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किऊल, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान और सलेमपुर होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.
19 कोच के साथ चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे के अनुसार इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे. इनमें 2 एसएलआरडी, 10 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 5 शयनयान, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल रहेगा.
यात्रियों को मिलेगी राहत
Mau Kolkata Special Train: रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी. विशेष रूप से झाझा, जमुई, किऊल और बरौनी रेलखंड के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा.
ALSO READ: सोनो पुलिस ने कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार, तीन फरार अभियुक्तों के घर चस्पाया इश्तेहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतांबर सिंह
ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










