छात्रों ने नशा-धूम्रपान के खिलाफ रैली निकाल दिया संदेश

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 21 May 2026 5:54 PM

विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में चल रहे चार दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को नशा व धूम्रपान के खिलाफ छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन

चकाई. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय चकाई में चल रहे चार दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गुरुवार को नशा व धूम्रपान के खिलाफ छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विजय कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवकों शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों ने महाविद्यालय परिसर से रैली की शुरुआत की. रैली चकाई बाजार, स्टेशन रोड व मुख्य मार्ग होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा छोड़ो-जीवन से नाता जोड़ो, धूम्रपान है जानलेवा, छोड़ो इसे आज ही.स्वस्थ युवा-स्वस्थ भारत के नारे लगाए.हाथों में तख्तियां लेकर स्वयंसेवक लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते रहे. प्रो. विजय कुमार ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक सरोकार से जोड़ना है. नशा युवाओं का भविष्य ही नहीं, पूरा परिवार बर्बाद कर देता है. स्वास्थ्य व पर्यावरण की रक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा.उन्होंने कहा की रैली में प्राचार्य डा रविशंकर यादव, डा कविता कुमारी,प्रो. मनीष कुमार, प्रो अंजू कुमारी, पप्पू कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व 100 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए. समापन पर सभी ने जीवन में कभी नशा न करने व दूसरों को जागरूक करने की शपथ ली. चार दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व मतदाता जागरूकता जैसे कार्यक्रम भी संचालित किए गए.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन