रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा जमुई, हनुमान मंदिरों में महावीर ध्वज की धूम
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 27 Mar 2026 6:21 PM
रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित हनुमान मंदिरों में महावीर ध्वज स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
मंदिरों और घर-आंगन में विधि-विधान से हुआ ध्वज स्थापना जमुई. रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को जिले में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित हनुमान मंदिरों में महावीर ध्वज स्थापना को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करते हुए मंदिरों में महावीर ध्वज स्थापित किया. वहीं कई श्रद्धालुओं ने अपने घर-आंगन में भी ध्वज लगाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. मुख्यालय के श्री प्रताप महावीर मंदिर, कचहरी चौक स्थित हनुमान मंदिर, गांधी पुस्तकालय के समीप स्थित मंदिर, पुरानी बाजार, महिसौड़ी और कल्याणपुर मुहल्ला के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं. पूरे दिन पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चलता रहा. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से महावीर ध्वज स्थापित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से मुक्ति की कामना की. इस दौरान “जय श्री राम” और “बजरंगबली की जय” के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










