जमुई में 55 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Published by : Shruti Kumari Updated At : 05 Jun 2026 11:06 AM

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार तस्कर एवं जब्त शराब

Jamui liquor seized: गिरफ्तार तस्कर की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के लछुआड़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र सन्नी सिंह (23) के रूप में हुई है.

विज्ञापन

जमुई से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Jamui liquor seized: उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना क्षेत्र के चौरा नदी के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 55 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई है. साथ ही शराब ढोने में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार तस्कर की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के लछुआड़ गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र सन्नी सिंह (23) के रूप में हुई है.

उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तस्कर बाइक के माध्यम से अवैध शराब की खेप लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद उत्पाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.

उन्होंने बताया कि गठित टीम ने टाउन थाना क्षेत्र के चौरा नदी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक से 55 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. मौके पर ही तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया तथा बाइक को जब्त कर उत्पाद थाना लाया गया.

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार युवक ने बताया कि शराब की खेप लक्ष्मीपुर से जमुई लाई जा रही थी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन