जमुई के नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को अंकि केशरी ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
जमुई के नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह को अंकि केशरी ने दी बधाई

प्रदेश अध्यक्ष बनने पर जितेंद्र सिंह को बधाई देते भाजयुमो नेता अंकि केशरी

Jamui news: मुलाकात के दौरान अंकि केशरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर उन्हें पूरा विश्वास है. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.

विज्ञापन

पटना में मुलाकात कर अंगवस्त्र भेंट किया, संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का जताया विश्वास

जमुई से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Jamui news: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात कर भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री अंकि केशरी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान भी किया.

मुलाकात के दौरान अंकि केशरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह को मिली नई जिम्मेदारी पर उन्हें पूरा विश्वास है. उनके नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.

उन्होंने कहा कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और संगठन के विस्तार में प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगा.

अंकि केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार के युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए विकास और राष्ट्रहित के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा.

उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और सशक्त युवा नेतृत्व के बल पर बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा तथा समृद्ध बिहार के निर्माण का लक्ष्य साकार होगा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन