जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर, पांच लोग घायल, दोनों पक्षों ने दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
फोटो सदर अस्पताल में इलाजरत घायल   | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में इलाजरत घायल. | Prabhat Khabar Network

Jamui News : जमुई के हरला गांव में वर्षों पुराने भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई. इस झगड़े में पांच लोग घायल हुए हैं और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

विज्ञापन

Jamui News : जमुई के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला गांव में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद ने बुधवार की देर रात हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई. घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर डायल-112 और टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया.

दोनों पक्षों के पांच लोग घायल, थाने में दर्ज कराई शिकायत

इस घटना में एक पक्ष से संजय मंडल, उनकी पुत्री सोनी कुमारी और सतीश कुमार घायल हुए हैं. वहीं दूसरे पक्ष से शंकर मंडल और रामबती देवी को चोटें आई हैं. इलाज के बाद गुरुवार सुबह दोनों पक्ष टाउन थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा.

फर्जी वंशावली और जमीन हड़पने का आरोप

घायल संजय मंडल ने आरोप लगाया कि फर्जी वंशावली तैयार कर अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों की मिलीभगत से दामोदर मंडल, शंकर मंडल समेत अन्य लोगों ने उनके हिस्से की जमीन अपने नाम करा ली है. उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही डीसीएलआर, एडीएम, टाउन थाना समेत कई अधिकारियों से की जा चुकी है.

संजय मंडल का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले विपक्षी पक्ष ने ट्रैक्टर से उनके खेत में लगी मूंग की फसल को नष्ट करते हुए जबरन जुताई करने की कोशिश की थी. इसकी शिकायत भी पुलिस और प्रशासन से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपितों का मनोबल बढ़ गया. उनका दावा है कि बुधवार रात विपक्षी पक्ष के लोग शराब के नशे में पहुंचे और हमला कर दिया.

दूसरे पक्ष ने भी लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

दूसरे पक्ष का कहना है कि वे अपनी निजी जमीन पर वर्षों से काबिज हैं और विपक्षी लोग जबरन हिस्सेदारी की मांग कर रहे हैं. इसी विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई.

टाउन थाना पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन