चकाई के ऋतिक केसरी बने वैज्ञानिक अधिकारी, GATE परीक्षा पास कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

विज्ञापन
ऋतिक केसरी.

ऋतिक केसरी.

GATE Exam Success : चकाई निवासी ऋतिक केसरी ने GATE परीक्षा पास कर वैज्ञानिक अधिकारी बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. उनकी इस उपलब्धि को स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है. पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

GATE Exam Success : सरौन क्षेत्र के चकाई बाजार निवासी राजनंदन केसरी के पुत्र ऋतिक केसरी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) उत्तीर्ण कर वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर चयन हासिल किया है. उनकी सफलता से चकाई सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

वैज्ञानिक अधिकारी बनकर बढ़ाया चकाई का गौरव

ऋतिक केसरी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है. सामाजिक, शैक्षणिक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं. लोगों का कहना है कि उनकी सफलता स्थानीय युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी.

पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने दी बधाई

पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने ऋतिक केसरी को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र के लिए उसके प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता सबसे बड़ा सम्मान होती है. उन्होंने कहा कि ऋतिक ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर वैज्ञानिक अधिकारी जैसे प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर पूरे चकाई का नाम रोशन किया है.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

पूर्व मंत्री ने कहा कि जब किसी क्षेत्र का युवा अपनी काबिलियत के दम पर देश के महत्वपूर्ण संस्थानों में स्थान बनाता है, तो वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन जाता है. ऋतिक की सफलता से चकाई के अन्य युवाओं को भी बड़े लक्ष्य तय कर उन्हें हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी.

उज्ज्वल भविष्य की कामना

सुमित कुमार सिंह ने ऋतिक केसरी और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपने कार्यों से भविष्य में भी क्षेत्र, बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे.


विज्ञापन
श्याम सिंह तोमर

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन