अलीगंज में महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण, 1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
photo | Prabhat Khabar Network

महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव का प्रशिक्षण देते हुए

अलीगंज प्रखंड में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. 1930 हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी गई.

विज्ञापन

Cyber Awareness: जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड अंतर्गत चंद्रदीप थाना परिसर में बुधवार को साइबर क्राइम जागरूकता अभियान आयोजित किया गया. अभियान का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना था. कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता चंद्रदीप थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक दीनानाथ सिंह एवं बीपीआरओ-सह-बीईओ अग्रसर राज ने की, जबकि संचालन पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि प्रभा ने किया.

महिलाओं को साइबर ठगी के नए तरीकों से कराया अवगत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अवर निरीक्षक रश्मि प्रभा ने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, डिजिटल अरेस्ट तथा केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की दी सलाह

अधिकारियों ने महिलाओं से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें. संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारी से उपयोग करें.

1930 हेल्पलाइन और ऑनलाइन शिकायत की जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने साइबर सुरक्षा से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल और व्यावहारिक तरीके से जवाब दिया. पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने की स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

घर-घर साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाने का संकल्प

Cyber Awareness: कार्यक्रम में महिला जिला परिषद सदस्य, महिला मुखिया, महिला सरपंच, महिला समिति की सदस्याएं, महिला वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिला समाजसेविकाएं मौजूद रहीं. अधिकारियों ने महिलाओं से स्वयं जागरूक रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने की अपील की. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने साइबर सुरक्षा का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन