शादी के तीन महीने बाद झाझा रेलवे ट्रैक किनारे मिली नवविवाहिता की लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

छानबीन करती पुलिस. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Married Woman Body Found : जमुई जिले के झाझा-दादपुर रेलखंड पर एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव रेलवे पोल के पास मिला है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर सुनियोजित हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस एफएसएल टीम के साथ मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Married Woman Body Found : जमुई जिले के झाझा-दादपुर रेलखंड स्थित दादपुर भंवरवा पुल के समीप रेलवे पोल संख्या 374/30 के पास बुधवार को एक 19 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने रेलवे पटरी के किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के ढिवा गांव निवासी अमरेंद्र रावत की पुत्री नेहा कुमारी (19) के रूप में हुई. परिजनों के अनुसार नेहा की शादी 21 अप्रैल 2026 को धमना गांव निवासी मन्नू रावत के साथ हुई थी. मायके वालों का कहना है कि शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा.

मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा प्रतीत हो. उन्होंने पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

एफएसएल टीम जुटा रही साक्ष्य, हर पहलू से जांच शुरू

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है.

क्या बोले थानाध्यक्ष

झाझा थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के समीप से एक नवविवाहिता का शव बरामद किया गया है. पुलिस सभी संभावित बिंदुओं पर जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन