महिला कॉलेज के समीप सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन
महिला कॉलेज के समीप सड़क हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो मजदूर घायल

सड़क हादसे में घायल मजदूर का सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक

Jamui road accident: घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के शिवनडीह मोहल्ला निवासी चुलहन बसफोड़ के पुत्र निकेश बसफोड़ के रूप में हुई है. जबकि दूसरे घायल की पहचान गोपी बसफोड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार निकेश निर्माण कार्य में मजदूरी करता है और इन दिनों गरसंडा नदी के समीप निर्माणाधीन एक मकान में कार्यरत था.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:

Jamui road accident: नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूर घायल हो गए. घटना शहर के महिला कॉलेज के समीप उस समय हुई, जब दोनों मजदूर काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे. हादसे में एक मजदूर के पैर में गंभीर चोट आई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के शिवनडीह मोहल्ला निवासी चुलहन बसफोड़ के पुत्र निकेश बसफोड़ के रूप में हुई है. जबकि दूसरे घायल की पहचान गोपी बसफोड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार निकेश निर्माण कार्य में मजदूरी करता है और इन दिनों गरसंडा नदी के समीप निर्माणाधीन एक मकान में कार्यरत था.

बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह निकेश अपने सहयोगी गोपी बसफोड़ के साथ बाइक से कार्यस्थल जा रहा था. इसी दौरान बोधबन तालाब के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई. दुर्घटना में दोनों मजदूर घायल हो गए. निकेश के पैर में गंभीर चोट लगी, जबकि गोपी को मामूली चोटें आई हैं.

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों की मदद की. स्थानीय लोगों की सहायता से निकेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है. वहीं घटना की सूचना परिजनों को भी दे दी गई.

चिकित्सकों के अनुसार घायल निकेश की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन