ePaper

राज्य स्तरीय टीम ने तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का किया निरीक्षण

Updated at : 15 Oct 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य स्तरीय टीम ने तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का किया निरीक्षण

राज्यस्तरीय असेसमेंट टीम ने मंगलवार को जमुई जिले के दो प्रखंडों में स्थित तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

जमुई . राज्यस्तरीय असेसमेंट टीम ने मंगलवार को जमुई जिले के दो प्रखंडों में स्थित तीन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया. टीम में मुंगेर के जिला योजना समन्वयक सुजीत कुमार और यूपीएचसी लालदरवाजा मुंगेर के फार्मासिस्ट आनंद कुमार शामिल रहे. उन्होंने क्रमशः झाझा प्रखंड के चांय तथा गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ और कुमरडीह स्वास्थ्य केंद्रों का गहन मूल्यांकन किया. निरीक्षण के दौरान टीम ने संस्थानों की स्वच्छता, जांच लैब की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, रजिस्टर संधारण, लैब की कार्यप्रणाली, मरीज सुविधा और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की बारीकी से जांच की. टीम ने पाया कि जमुई जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है. साथ ही, उन्होंने केंद्र स्तर पर डिस्प्ले बोर्ड, मरीज प्रतीक्षा कक्ष, हैंडवॉश स्टेशन और आईईसी सामग्री को और सुदृढ़ करने का सुझाव दिया. इसके अलावा रिकॉर्ड के रखरखाव, लाइन लिस्टिंग और मासिक बैठक की नियमितता सुनिश्चित करने की बात कही गई. टीम ने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य इकाई में दी जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि जमुई जिला गुणवत्ता मानकों की दिशा में प्रदर्शन को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास कर रहा है. मौके पर जिला योजना समन्वयक रश्मि भारती, जिला सलाहकार गुणवत्ता यकीन डॉ ताबिश हयात, सहयोगी संस्थान पीरामल स्वास्थ्य से रौशन कुमार, संबंधित प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, सामुदायिक उत्प्रेरक, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. टीम ने सभी से अपील की कि मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सेवा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन