ePaper

दीवार से दबकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Updated at : 28 Jun 2024 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
दीवार से दबकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव में 20 जून को घर का दीवार गिरने से दबकर घायल हुए छोटू तांती के पुत्र पंकज तांती की इलाज के दौरान शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा प्रखंड क्षेत्र के केंडीह गांव में 20 जून को घर का दीवार गिरने से दबकर घायल हुए छोटू तांती के पुत्र पंकज तांती की इलाज के दौरान शुक्रवार को सदर अस्पताल में मौत हो गयी. मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि 20 जून को पंकज तांती अपने घर में ही थे इसी दौरान अचानक घर का दीवार पंकज तांती के ऊपर गिर गया. परिजन द्वारा उसे जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को अचानक पंकज तांती की तबीयत बिगड़ गयी. निजी क्लीनिक से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. बाइक की ठोकर से व्यक्ति घायल जमुई. शहर के कचहरी चौक के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल नगर परिषद क्षेत्र के न्यू टोला बिहारी मुहल्ला निवासी गुलशन तांती है. बताया जाता है कि गुलशन प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार को भी वे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान कचहरी चौक के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर ठोकर मारते हुए फरार हो गया. फिलहाल, फरार बाइक चालक की पहचान नहीं हो पायी है. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन