ePaper

नवरात्र की नौ रातें सूक्ष्म ऊर्जा के संवर्धन की प्रतीक हैं - डीएम

Updated at : 21 Sep 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र की नौ रातें सूक्ष्म ऊर्जा के संवर्धन की प्रतीक हैं - डीएम

प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ नेतुला मंदिर में रविवार को नवरात्र मेला का शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया.

विज्ञापन

सिकंदरा . प्रखंड क्षेत्र के कुमार गांव स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ नेतुला मंदिर में रविवार को नवरात्र मेला का शुभारंभ प्रमंडलीय आयुक्त अवनीश कुमार सिंह एवं जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया. ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदाधिकारी द्वय ने फीता काटकर नौ दिवसीय मेले की शुरुआत की. इस अवसर पर अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी सौरभ कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. उद्घाटन उपरांत सभी पदाधिकारियों ने मां नेतुला की विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. इस दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर स्थित तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी जायजा लिया. इस अवसर पर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने नवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्र मन की अशुद्धियों को दूर करने और सकारात्मक गुणों को बढ़ाने का अवसर है. उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जमुई के जिलाधिकारी के रूप में कई बार माता के दर्शन का सुअवसर प्राप्त हुआ था. अब मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त के रूप में भी माता के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नवीन ने कहा कि नवरात्र की नौ रातें सूक्ष्म ऊर्जा के संवर्धन की प्रतीक हैं. विजयदशमी अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश देती है. उन्होंने नवरात्रि के दौरान मंदिर समिति को हरसंभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम में मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष हरदेव सिंह, सचिव कृष्णनंदन सिंह, समाजसेवी नवलेश सिंह, जदयू नेता अनुज सिंह, मुनीश्वर सिंह, राजो सिंह समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन