ePaper

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Updated at : 22 Sep 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

मलयपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गर्भू स्थान कटौना से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया.

विज्ञापन

बरहट. मलयपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गर्भू स्थान कटौना से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया. हालांकि पुलिस को देखकर ड्राइवर फरार हो गया. जब्त ट्रैक्टर को पुलिस अभिरक्षा में थाना लाया गया. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कटौना व पतौना नदी घाट से अवैध बालू की निकासी की जा रही है. जानकारी मिलते ही एसआइ रामानुज सिंह, एएसआइ प्रेम रंजन राय के साथ सशस्त्र जवानों को भेजा. पुलिस जब कटौना गांव पहुंची तो गांव की ओर से एक ट्रैक्टर को बालू लेकर निकलते देखा. पुलिस को देखते ही ड्राईवर गाड़ी भगाने लगा तब पुलिस ने उसे खदेड़कर रोका किंतु इस दौरान ड्राईवर गाड़ी खड़ी कर फरार हो गया. पुलिस जब्त ट्रैक्टर पर खनन नियमावली के तहत कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन