घर में लगी आग, झुलसने से 10 बकरियां की मौत, लाखों रुपये की क्षति

Updated at :10 Feb 2025 10:05 PM
विज्ञापन
घर में लगी आग, झुलसने से 10 बकरियां की मौत, लाखों रुपये की क्षति

रविवार रात प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहारा गांव स्थित एक घर में अचानक आग लग गयी.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. रविवार रात प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर थाना क्षेत्र के जिनहारा गांव स्थित एक घर में अचानक आग लग गयी. इस घटना में झुलसने से 10 बकरियों की मौत हो गयी, जबकि कई मवेशी झुलस गये. इसके साथ ही एक बाइक भी जल गयी. पीड़ित कृष्णा यादव ने बताया कि रात में हमलोग सो रहे थे, तभी आग लगने की भनक लगी. आनन-फानन में घर के सभी लोग घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचायी. लेकिन मवेशी सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गये. उन्होंने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है. ग्रामीणों ने आग को बुझाने को लेकर पूरा प्रयास किया गया लेकिन तबतक सबकुछ जल चुका था. गृहस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना मोहनपुर थाना सहित सीओ कार्यालय को देकर मुआवजा दिलाने की मांग की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन