ePaper

Jamui News : सुलभ शौचालय में मिला होटल संचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 16 Aug 2024 11:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jamui News : सुलभ शौचालय में मिला होटल संचालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

डायबिटीज व अन्य बीमारी से थे ग्रस्त, बेहोश होकर मौत की आशंका

विज्ञापन

जमुई.

जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सुलभ शौचालय से गुरुवार को एक व्यक्ति का शव 112 नंबर की पुलिस ने बरामद किया है. मृतक नगर परिषद क्षेत्र के कल्याणपुर मुहल्ला निवासी 55 वर्षीय वीरेंद्र रावत उर्फ बिल्ली है. बताया जाता है कि मृतक वीरेंद्र रावत उर्फ बिल्ली रजिस्ट्री कचहरी के समीप एक होटल चलते थे. गुरुवार की दोपहर शौच के लिए व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित सुलभ शौचालय पहुंचे थे. शौचालय के अंदर जाने के काफी देर बाद भी जब वे बाहर नहीं आये, तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस द्वारा सुलभ शौचालय का दरवाजा तोड़कर उक्त व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गये. मृतक के परिजन की मानें तो वीरेंद्र रावत उर्फ बिल्ली डायबिटीज सहित अन्य बीमारी से ग्रसित थे. आशंका जतायी जा रही है कि वे शौचालय में बेहोश हो गये होंगे, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी होगी. वीरेंद्र रावत की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. सभी का रो- रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन