तेज रफ्तार बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त, युवक हुआ घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 24 Mar 2026 9:02 PM
सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
जमुई. सिकंदरा थाना क्षेत्र के गोखुला गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल युवक बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव निवासी सुशील यादव के पुत्र अभिषेक कुमार ने बताया कि मैं पंच महुआ गांव स्थित एक चिमनी पर काम करता हूं. घर से छठ का प्रसाद ग्रहण कर वापस चिमनी की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान गोखुला के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया. जिसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










