ePaper

स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Updated at : 18 Nov 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झाझा में मंगलवार को नशा मुक्ति को लेकर शपथ लिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी ने नशामुक्ति को लेकर संकल्प लिया.

विज्ञापन

झाझा . सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, झाझा में मंगलवार को नशा मुक्ति को लेकर शपथ लिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह के उपस्थिति में सभी ने नशामुक्ति को लेकर संकल्प लिया. मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों को प्रभावित करता है. उन्होंने नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो, नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूर रहना समझदारी है जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को इससे परहेज करने को लेकर प्रेरित किया. इस दौरान बीएचएम सुभाष चंद्र, डॉ प्रियदर्शी, अभिजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, रामबालक कुमार, राहुल कुमार, आशुतोष सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन