Jamui अनियंत्रित ट्रैक्टर पांच वर्षीय बच्ची को रौंदा, हुई मौत

Published by : MD. TAZIM Updated At : 27 Apr 2026 3:23 PM

विज्ञापन

झाझा-बोड़बा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करहरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर सोमवार पांच वर्षीय बच्ची को रौंद दिया.

विज्ञापन

झाझा से पंकज सिंह की रिपोर्ट Jamui News : झाझा-बोड़बा मुख्य मार्ग पर सोमवार दोपहर करहरा गांव के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर सोमवार पांच वर्षीय बच्ची को रौंद दिया. जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया. इसके बाद आनन-फानन में बच्ची को रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक ने जांच कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हुई है. पुलिस छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
MD. TAZIM

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन