भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात, कई बूथों पर हुआ प्रसारण

प्रधानमंत्री के मन की बात रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से सुना गया.
चकाई. प्रधानमंत्री के मन की बात रविवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर भाजपाइयों ने सामूहिक रूप से सुना गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. प्रखंड के खास चकाई बूथ संख्या 349 पर मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओं ने एक साथ मन की बात सुनी. मंडल महामंत्री राज बिहारी शुक्ला ने बताया कि भाजपा नेता शालीग्राम पांडेय, संतु यादव, धर्मवीर आनंद, अमित दुबे, मनोज पोद्दार, प्रमोद पांडेय, पलटन पासवान समेत कई कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम को सुना और सरल एप के माध्यम से इसकी जानकारी अपलोड भी की. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने कई उपयोगी और रोजगारपरक विषयों पर अपने विचार साझा किये. साथ ही, उन्होंने महान साहित्यकार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की आगामी सात मई को मनाई जाने वाली जयंती को लेकर लोगों को प्रेरित किया. मौके पर मनोज पोद्दार, महेंद्र राय, सामूल शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, अमरेश शर्मा, अशोक राम, पीयूष कुमार, निवेश शर्मा, केदार राम, सोनू पांडे, रमेश रवानी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




