सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल, मुआवजा को लेकर तीन घंटे तक सड़क जाम

Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Published at :26 Apr 2026 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल, मुआवजा को लेकर तीन घंटे तक सड़क जाम

प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर थाना स्थित काला गांव के समीप कोहबरवा-झाझा धमना मुख्य मार्ग पर रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे गोबर उठा रही महिला को कुचल दिया.

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर थाना स्थित काला गांव के समीप कोहबरवा-झाझा धमना मुख्य मार्ग पर रविवार अहले सुबह तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे गोबर उठा रही महिला को कुचल दिया. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य महिलाएं भी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं. हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिसे दादपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़ लिया गया. मृतका काला गांव निवासी गुलाबी यादव की पत्नी कुली देवी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में वरुण यादव की पत्नी सरिता देवी, बसिश यादव की पत्नी शांति देवी हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुख्य मार्ग जाम कर दिया. सूचना मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद राजस्व पदाधिकारी चाहत कुमारी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि देने तथा आपदा प्रबंधन से भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. जाम के कारण करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी थी.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन