Samantha Ruth Prabhu Best Movies on OTT: सामंथा रुथ प्रभु के फैन हैं? OTT पर बिंज करें उनकी ये धांसू फिल्में और सीरीज

Published by :Sheetal Choubey
Published at :27 Apr 2026 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu

सामंथा रूथ प्रभु की OTT पर सबसे अच्छी फिल्में, फोटो - इंस्टाग्राम

Samantha Ruth Prabhu Best Movies on OTT: सामंथा रुथ प्रभु के बर्थडे पर देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में और सीरीज. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक, यहां है पूरी लिस्ट.

विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu Best Movies on OTT: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु कल यानी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के दम पर सामंथा ने न सिर्फ साउथ, बल्कि पूरे भारत में खास पहचान बनाई है. अगर आप भी उनके फैन हैं, तो इस खास मौके पर उनकी कुछ बेहतरीन फिल्में और सीरीज देखना तो बनता है. सस्पेंस, एक्शन या प्यारी लव स्टोरी, OTT पर उनका हर अंदाज देखने को मिलता है. तो आइए जानते हैं ये फिल्में कौन-सी हैं और आप इन्हें कहां देख सकते हैं.

The Family Man Season 2 (प्राइम वीडियो)

अगर आपने अभी तक सामंथा का ‘राजी’ वाला अवतार नहीं देखा है, तो आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं. इस वेब सीरीज में उन्होंने एक विलेन का किरदार निभाया है और अपनी एक्टिंग से सबको हैरान कर दिया. यह सीरीज हिंदी में उपलब्ध है.

Oh! Baby (प्राइम वीडियो/नेटफ्लिक्स)

यह एक बहुत ही प्यारी और मजेदार फिल्म है. इसमें एक बुजुर्ग महिला अचानक से जवान लड़की (सामंथा) बन जाती है. सामंथा की कॉमेडी और इमोशन्स ने इस फिल्म में जान फूंक दी है. यह फिल्म बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगी.

Yashoda (प्राइम वीडियो)

अगर आपको सस्पेंस और थ्रिलर पसंद है, तो ‘यशोदा’ आपके लिए बेस्ट है. इसमें सामंथा ने एक सरोगेट मदर का रोल किया है जो एक बड़े स्कैम का पर्दाफाश करती है. इसमें उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलता है. यह फिल्म हिंदी में भी मौजूद है.

Eega (मक्खी) – (नेटफ्लिक्स)

एस.एस. राजामौली की इस फिल्म ने सामंथा को घर-घर में मशहूर कर दिया. एक मक्खी की अपने प्यार के लिए लड़ाई और सामंथा की मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया. अगर आपने इसे अभी तक नहीं देखा, तो इस जन्मदिन पर जरूर देखें.

Majili (डिज़्नी+ हॉटस्टार)

यह एक इमोशनल लव स्टोरी है जिसमें सामंथा ने एक बहुत ही शांत और समझदार पत्नी का किरदार निभाया है. फिल्म में उनकी और नागा चैतन्य की केमिस्ट्री देखने लायक है. यह फिल्म रिश्तों की गहराई को बहुत खूबसूरती से दिखाती है.

यह भी पढ़ें: South OTT Releases This Week: स्क्रीन से चिपकने को हो जाएं तैयार, इस हफ्ते OTT पर आ रहे हैं 5 जबरदस्त साउथ एंटरटेनर्स

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola