Jamui जमुई रेलवे स्टेशन पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन
Jamui जमुई रेलवे स्टेशन पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति

जमुई रेलवे स्टेशन पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22347/22348 हावड़ा–पटना) का ठहराव स्वीकृत हो गया है.

विज्ञापन

जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट Jamui News : जमुई रेलवे स्टेशन पर अब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (22347/22348 हावड़ा–पटना) का ठहराव स्वीकृत हो गया है. यह लंबे समय से जिलेवासियों की प्रमुख मांग थी, जो अब पूरी हो गई है. जानकारी देते हुए जमुई सांसद अरुण भारती ने बताया कि ट्रेन के ठहराव को लेकर मेरे द्वारा लगातार रेल मंत्रालय के पत्राचार के बाद मंजूरी मिली है. स्वयं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र के माध्यम से ठहराव की स्वीकृति दी है. वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से अब जमुई के लोगों को हावड़ा और पटना तक तेज़, सुरक्षित और सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी. साथ ही क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को नई गति मिलेगी. इस उपलब्धि के लिए सांसद अरुण भारती ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रेन के ठहराव में इनका सहयोग और मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा है. सांसद ने कहा कि जमुई के विकास की रफ्तार अब और तेज़ होगी यह सिर्फ शुरुआत है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन