Jamui News जमुई रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Jamui News जमुई रेलवे स्टेशन पर अब रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

जमुई जिले के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आयी है, अब हावड़ा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22347/22348 का ठहराव जमुई रेलवे स्टेशन पर होगा.

विज्ञापन

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट Jamui News : जमुई जिले के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आयी है, अब हावड़ा पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22347/22348 का ठहराव जमुई रेलवे स्टेशन पर होगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र जारी कर इस संबंध में स्वीकृति दे दी है. रेल मंत्री ने जमुई विधायक सह बिहार सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से जुड़ी जानकारी स्पष्ट की है, उन्होंने पत्र में कहा कि श्रेयसी सिंह द्वारा 19 फरवरी 2026 और 04 अप्रैल 2026 को भेजे गए पत्रों के संदर्भ में जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी गयी है.यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए यह फैसला रेल मंत्रालय द्वारा लिया गया है, वंदे भारत के ठहराव से जमुई और आसपास के क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, कोलकाता व पटना जैसे बड़े शहरों तक सुविधाजनक यात्रा करने में रेल विभाग की यह पहल बेहतर विकल्प होगा. वहीं जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने इस स्वीकृति के लिए रेल मंत्री का आभार जताया है व इसे जिले के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया है.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन